Health Tips: 30 के बाद महिलाओं को हेल्दी बनाए रखती हैं ये आदतें...  ddnewsportal.com

Health Tips: 30 के बाद महिलाओं को हेल्दी बनाए रखती हैं ये आदतें...  ddnewsportal.com
फाइल फोटो।

Health Tips: 30 के बाद महिलाओं को हेल्दी बनाए रखती हैं ये आदतें... 

जानें बढ़ती उम्र में कौन सी आदतों को फॉलो करना है जरूरी, दिखेंगी हमेशा आकर्षक

हर महिला बढ़ती उम्र के बीच भी खूबसूरत, आकर्षक और सेहतमंद दिखना चाहती है। लेकिन बढ़ती उम्र अक्सर महिलाओं को चिंतित करता रहता है। अक्सर महिलाओं के दिमाग में ये सवाल उठता रहता है कि 30 की उम्र के बाद कैसे अपनी देखभाल करनी चाहिए। 30 की उम्र के बाद आपके शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। ऐसे में महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। यहां हम एक्सपर्ट् द्वारा बताये कुछ सुझाव आपको बताने जा रहे हैं जिससे आप 30 के बाद भी स्वस्थ और फिट रह सकती हैं।

जेपी हॉस्पिटल के डिपार्टमेन्ट ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एण्ड गायनेकोलोजी, एसोसिएट डायरेक्टर, डॉ रीनू जैन का कहना है कि याद रखें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देकर ही आप अपना सर्वश्रेष्ठ परफोर्मेन्स दे सकती हैं। एक महिला के रूप में आपको कई भूमिकाएं एक साथ निभानी होती हैं। इसलिए ऐसे कुछ आसान टिप्स के बारे में जानना जरूरी है जो 30 के बाद आपको फिट (Health tips after 30 in hindi) बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

■ अपनी हड्डियों को मजबूत बनाएं- 

30 की उम्र के बाद महिलाओं और पुरूषों दोनों में बोन डेंसिटी कम होने लगती है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना बढ़

जाती है। हालांकि महिलाओं की हड्डियां पुरूषों की तुलना में छोटी होती हैं। उनमें ऑस्टियोपोरोसिस का असर ज़्यादा होता है। तीन पोषक तत्व कैल्शियम, विटामिन डी और पोटेशियम आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसलिए अपने बोनमास को बनाए रखने के लिए अपने डॉक्टर की सलाह लें, व्यायाम करें और सेहतमंद आहार लें।

■ गतिशील रहें- 

अपने वज़न को सामान्य बनाए रखें, इससे टाईप 2 डायबिटीज़ की संभावना कम होगी, आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा, दिल की सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। इसके लिए सप्ताह के ज़्यादातर दिन 30 मिनट का मध्यम व्यायाम करें और दो से तीन दिन गहन व्यायाम करें।

■ हेल्दी लाइफस्टाइल-

समय आ गया है कि आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, निवारक देखभाल से आपका समय और पैसा दोनों बचते हैं और आप बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। अपने वज़न पर ध्यान दें,

क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ शरीर में हॉर्मोनल बदलाव आते हैं, इससे मेटाबोलिज़्म धीमा हो जाता है और वज़न बढ़ने की संभावना बढ़ती है। अगर आप अपने वज़न को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर की राय लें। संतुलित आहार का सेवन करें, देर रात फास्ट फूड न खाएं, सजग जीवनशैली अपनाएं।

■ हॉर्मोन्स की जांच कराएं-

खासतौर पर महिलाओं में हॉर्मोनल असंतुलन की संभावना अधिक होती है। उनमें उम्र बढ़ने के साथ एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरॉन का स्तर बदलने लगता है। ऐसे में आप पेल्विक में दर्द, फाइब्रॉयड, हैवी या अनियमित पीरियड, चिंता, वज़न में बदलाव, मूड में बदलाव से परेशान हो सकती हैं। इसके अलावा हॉर्मोन्स का स्तर बदलने से क्रोनिक बीमारियां जैसे एंडोमेट्रोइसिस या पॉलिसिस्टक ओवेरियर सिंड्रोम हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लें, अपने हॉर्मोन्स के स्तर पर ध्यान दें और स्वस्थ बनी रहें।

■ अपनी त्वचा की देखभाल करें-

30 की उम्र के बाद त्वचा की अच्छी तरह देखभाल करना भी ज़रूरी है। क्योंकि इस उम्र के बाद त्वचा की कसावट और चमक कम होने लगती है। इसके लिए अच्छी नींद लें, व्यायाम करें और सेहतमंद आहार लें।

■ अपनी देखभाल करें-

तनाव लेने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों और मोटापे की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए तनाव कम करने के लिए व्यायाम करें, रिलेक्स करने की गतिविधियां करें। अपनी ज़रूरतों पर ध्यान दें, रोज़ाना 7-9 घण्टे की नींद लें, चाहे आपके पास कितने ही काम हों।