HP Employees News: 25 हजार टीजीटी अध्यापक लंबे समय से पदोन्नति के इंतजार में, मुख्याध्यापक प्रधानाचार्य संघ ने मांगी प्रोमोशन  ddnewsportal.com

HP Employees News: 25 हजार टीजीटी अध्यापक लंबे समय से पदोन्नति के इंतजार में, मुख्याध्यापक प्रधानाचार्य संघ ने मांगी प्रोमोशन  ddnewsportal.com

HP Employees News: 25 हजार टीजीटी अध्यापक लंबे समय से पदोन्नति के इंतजार में, मुख्याध्यापक प्रधानाचार्य संघ ने मांगी प्रोमोशन 

हिमाचल प्रदेश मुख्याध्यापक प्रधानाचार्य संघ ने प्रदेश सरकार से टीजीटी की लंबित पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है। संघ के प्रधान रतन वर्मा ने कहा कि प्रदेश में लगभग 25,000 टीजीटी अध्यापक लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। मुख्याध्यापक पद पर पदोन्नति कई वर्षों से नहीं निकली, जिसके कारण कई शिक्षक बिना प्रोमोशन पाए ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यह स्थिति अध्यापक वर्ग के साथ गहरा अन्याय है और उनके मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी टीजीटी वर्ग के साथ कई बार भेदभाव हुआ है।

लगभग 1500 भूतपूर्व सैनिक, जो टीजीटी कैडर में कनिष्ठ थे, अपनी सैन्य वरिष्ठता के आधार पर मुख्याध्यापक व प्रधानाचार्य पद तक पहुंच गए, जबकि वरिष्ठ अध्यापक पीछे छूट गए। इतना ही नहीं, वर्ष 2012 में तत्कालीन सरकार ने 212 मुख्याध्यापकों की सीधी भर्ती कर दी, जिससे पदोन्नति के अवसर और भी कम हो गए। संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस सूची को तुरंत जारी किया जाए।