Chandigarh News: विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न, लाभप्रद और आलौकिक अनुभव लेकर लौटे मेधावी ddnewsportal.com
Chandigarh News: विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न, लाभप्रद और आलौकिक अनुभव लेकर लौटे मेधावी
शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने हेतु प्रयास फाउंडेशन का प्रयास सफल : संयोजक दिनेश सिंह चौहान

जिला सिरमौर के सतौन से शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने हेतु प्रयास फाउंडेशन के बैनर तले चंडीगढ़ के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का समापन हुआ। सभी मेधावी और शिक्षक तथा अन्यजन भ्रमण यात्रा उपरांत घर-विधालय पहुंचकर अपनो से शैक्षणिक भ्रमण का अनुभव सांझा कर रहे है। अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रयास फाउंडेशन और संयोजक दिनेश सिंह चौहान की जमकर तारीफ करते हुए बताया कि समाजिक सरोकार का इतना बड़ा व लाभप्रद कार्य अपने आप में बेमिसाल व अनुकरणीय है।
प्रथम दिवस के शैक्षणिक भ्रमण पर यात्रियों का पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ पहुंचने पर स्वागत व अभिनंदन के बाद पंजाब विश्वविद्यालय परिसर में मेधावी विद्यार्थियों के साथ चाय पर चर्चा-परिचर्चा हुई। जिसमें मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति (वाइस चांसलर) प्रोफेसर (डॉ.) रेनू विग, डीएसडब्ल्यूओ महिला व पुरुष के अलावा दर्जनों प्राध्यापकों की उपस्थिति रही। विशेष अतिथियों में एसडीएम निशांत तोमर, डॉ अमीचंद कमल, रमेश देसाई व अधिवक्ता गगनदीप जम्मू एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान कुलपति व एसडीएम तथा गणमान्य व्यक्तियों ने सभी से अपने अनुभव सांझा कर उनका मार्गदर्शन किया। उपस्थित प्राध्यापकों और विशिष्टजनो ने विधार्थियों से खूब परिचर्चा कर उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के मंत्र सांझा किये। उसके बाद सभी यात्रियों को विश्वविद्यालय के सुप्रसिद्ध स्टूडेंट्स सेंटर और विश्व स्तरीय लाइब्रेरी का भ्रमण करवाया गया। रात्रिभोज के बाद सभी विधार्थियों और यात्रियों को चंडीगढ़ के सुप्रसिद्ध एलांटे मॉल का भ्रमण करवाकर फिल्म दिखाई गई। बॉर्डर-2 फिल्म देखने के बाद सभी मेधावी देशप्रेम के भाव से ओत-प्रोत दिखे।

विश्वविद्यालय के कुलपति, प्राध्यापकों और विशिष्टजनो ने प्रयास फाउंडेशन और संयोजक दिनेश सिंह चौहान के द्वारा छात्र हित में की गई इस पहल की भरसक प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की सोच और कार्य क्षेत्र तथा छात्रों को आगे ले जाने का उपयुक्त माध्यम है।
द्वितीय दिवस के शैक्षणिक भ्रमण पर सर्वप्रथम सभी रोज़ गार्डन गये जहां सभी ने आगामी दिनों में शुरू हो रहे रोज़ फेस्टिवल की तैयारी को भी नजदीक से देखा। उसके बाद काफिला
रॉक गार्डन और सुकना लेक के लिए आगे बड़ा सभी ने चीजों को बड़ी बारीकी से देखा और उनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की भी पहचान की। बहुत सारी चीजों को केवल किताबों में पढ़ने तक सीमित रहने के उपरांत जब धरातल पर देखा तो सभी बेहद खुश दिखे। जलपान के बाद सभी लोग दिन के सबसे महत्वपूर्ण गतिविधि का अनुभव और ज्ञान अर्जित करने पंजाब-हरियाणा के उच्च न्यायालय पहुँचे। जहां संयोजक और अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान ने न्यायालय की न्यायप्रक्रिया देखने की अनुमति पहले ही सुनिश्चित कर रखी थी। सर्वप्रथम सभी मेधावी और यात्रियों की उच्च न्यायालय के मुख्य न्याधीशों और अधिवक्ताओं के साथ चाय पर चर्चा-परिचर्चा हुई। उसके बाद सभी ने कोर्ट की लाइव कार्यवाही को देखा। न्यायप्रक्रिया की कार्यवाही को नजदीक से देख व समझकर सभी की प्रतिक्रिया बहुत अद्भभुत थी।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों व अधिवक्ता ने प्रयास फाउंडेशन और संयोजक अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधार्थियों को इस तरह का मंच प्रदान करना सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकार की प्रशंसनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सोच और कार्य राष्ट्र तथा विधार्थियों को आगे ले जाने का उम्दा तरीका है।
संनद रहे कि प्रयास फाउंडेशन और उनके संयोजक दिनेश सिंह चौहान के अथक प्रयासों से क्षेत्र के मेधावी छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण सतौन से चंडीगढ़ के लिए गया था। जिसमें 30 विधार्थियों को मिलाकर कुल 50 लोग शामिल थे। प्रयास फाउंडेशन के संयोजक दिनेश सिंह चौहान ने बल देकर कहा कि इस तरह की चर्चा- परिचर्चा अपने आप में एक अनोखा अनुभव है। इससे विधार्थी लाभांवित होंगे। ऐसी बातचीत हमें किसी काम को करने और सीखने में सक्षम बनाती है, जिससे उक्त क्षेत्र में टिकाऊ प्रथाओं के सफल एकीकरण की व्यावहारिक व वास्तविक जीवन स्थितियों को देखने का अवसर प्राप्त होता है।

यात्रा समाप्ति और घर वापसी पर मेधावी विधार्थियों, अध्यापकों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने प्रयास फाउंडेशन और संयोजक दिनेश सिंह चौहान द्वारा आयोजित इस फलदायक प्रयास की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा और छात्र सेवा में किया गया प्रयास अति सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सोच और कार्य क्षेत्र तथा छात्रों को आगे ले जाने का उपयुक्त माध्यम है। लोगों ने कहा कि उनका यह प्रयास व आयोजन बहुत उच्चकोटि और विश्व स्तरीय है। इस शैक्षणिक भ्रमण से अवश्य ही मेधावी विद्यार्थियों तथा साथ आए लोगों का अनुभव बढ़ेगा और सभी लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया की शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयास फाउंडेशन का यह प्रयास अति प्रशंसनीय है।