बहराल पंचायत प्रधान ने साथियों सहित ज्वाॅयन की भाजपा ddnewsportal.com

बहराल पंचायत प्रधान ने साथियों सहित ज्वाॅयन की भाजपा ddnewsportal.com

बहराल पंचायत प्रधान ने साथियों सहित ज्वाॅयन की भाजपा 

पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग बोले; बीजेपी के कार्यकर्ताओं के गले मे डाली जा रही फूल मालाएं 

पांवटा साहिब की बहराल पंचायत की महिला प्रधान और समर्थकों ने भाजपा ज्वाॅयन कर ली है। भाजपा मंडल प्रधान अरविंद गुप्ता का कहना है कि बहराल पंचायत पूर्णतः भाजपामई हो गई है। पंचायत प्रधान सहित वार्ड सदस्यों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा है। जबकि पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग का कहना है कि भाजपा अपने ही कार्यकर्ताओं के गले मे फूल मालाएं डालकर उन्हे बीजेपी मे मिला रही है।

जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बहराल पंचायत पंहुचे। मंडल प्रधान अरविंद गुप्ता भी उनके साथ थै। मंडल प्रधान ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर बहराल पंचायत प्रधान अंजना, वार्ड सदस्य रिंकू राम, श्री राम, शारदा देवी, सीमा देवी ने भाजपा का दामन थामा है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा मंडल पाँवटा अध्यक्ष अरविंद गुप्ता और बीडीसी चेयरमैन हितेन्द्र कुमार द्वारा सभी का भाजपा परिवार में स्वागत अभिनन्दन किया गया। मंडल प्रधान ने कहा कि बहराल पंचायत अब पूर्ण

तय भाजपामई हो गई है। बी.डी. सी. सदस्य, उपप्रधान, अन्य वार्ड सदस्य सभी पहले से ही भाजपा के सदस्य है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महामंत्री हितेन्दर कुमार, पातलियों पंचायत प्रधान सज्जन सिंह, बहराल पंचायत उपप्रधान सतनाम सिंह व अन्य मौजूद रहे।
वहीं पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि पंचायत प्रधान और अन्य सदस्य पहले से ही भाजपा के कार्यकर्ता है। उन्हे भाजपा मे मिलाने का ढोंग किया गया है ताकि लोग गुमराह हो सके। लेकिन जनता सब जानती है और भाजपा और इनकी सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान है। आने वाले समय मे भाजपा के सैंकड़ों परिवार कांग्रेस मे आने को तैयार बैठे हैं।