Paonta Sahib: भाजपा मंडल गिरिपार आँजभोज की नवगठित कार्यकारिणी की परिचय बैठक, प्यार सिंह ने कहा कुछ ऐसा... ddnewsportal.com
 
                                Paonta Sahib: भाजपा मंडल गिरिपार आँजभोज की नवगठित कार्यकारिणी की परिचय बैठक, प्यार सिंह ने कहा कुछ ऐसा...

गिरीपार आँजभोज भारतीय जनता पार्टी मंडल की परिचय बैठकका आयोजन किया गया।इस बैठक में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया संयोजक प्यार सिंह ने भाजपा मंडल गिरिपार आँजभोज की नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं से परिचय लिया और कार्यकर्ताओं ने भी स्वयं को भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस दौरान प्यार सिंह ने हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 30,000 करोड़ रुपये का लोन लिया है, लेकिन इसका सही उपयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है और पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए कई संस्थानों को बंद कर दिया गया। इनमें स्कूल, कॉलेज, पटवार सर्कल, कानूनगो सर्कल और बिजली बोर्ड की विभिन्न पोस्ट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता की सुविधा के लिए कई संस्थान खोले थे, ताकि लोगों को घर-द्वार पर ही सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके, लेकिन सुक्खू सरकार ने उन्हें खत्म कर दिया है, जिससे आम जनता को भारी नुकसान हो रहा है।

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने कहा कि भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं को बार-बार उठाया, लेकिन राज्य सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण सैकड़ों बीघा भूमि, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन प्रदेश सरकार ने अब तक कोई भी सहायता नहीं दी है। मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर , महामंत्री अनुज भंडारी एवं राहुल चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है, लेकिन जनता को कोई राहत नहीं मिल रही।

विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश का बुरा हाल कर दिया है। उन्होंने पेंशन योजना को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद लिखित में कहा था कि वे पेंशन देंगे, लेकिन लाहौल-स्पीति की 1500 महिलाओं को अब तक पेंशन नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की लोकप्रिय *योजनाएं जैसे हिमकेयर, सहारा योजना* और गृहणी योजना को बंद कर दिया गया है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भारी नुकसान हो रहा है। हिमकेयर योजना के तहत 9 लाख लोगों ने इलाज करवाया था, लेकिन अब इसका लाभ बंद कर दिया गया है।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    