Paonta Sahib: भाजपा ने इसलिए घरों पर फहराया पार्टी ध्वज ddnewsportal.com
 
                                Paonta Sahib: भाजपा ने इसलिए घरों पर फहराया पार्टी ध्वज
पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर हुआ कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी के 43वें स्थापना दिवस को पाँवटा साहिब मंडल के कार्यकर्ताओं ने हर बूथ व ग्राम केंद्र पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने बताया कि पार्टी के 43वें स्थापना दिवस को भारतीय जनता पार्टी मण्डल

पाँवटा साहिब के कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर एकत्रित होकर मनाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश भर के कार्यकर्ताओं का सम्बोधन को कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने व इसे शुरू करने वाले महापुरुषों को याद किया।
 पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर एक दूसरे कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी।
पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर एक दूसरे कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी।
कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    