CM Sukhu News: पीएम मोदी सहित भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को सिर्फ चुनाव में याद आता है हिमाचल, कहां थे आपदा में...: सुक्खू ddnewsportal.com
 
                                CM Sukhu News: पीएम मोदी सहित भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को सिर्फ चुनाव में याद आता है हिमाचल, कहां थे आपदा में...: सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व पर खूब हमला बोला है। जवाली में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य केंद्रीय नेताओं को हिमाचल की याद आती है, लेकिन चुनाव के बाद जनता को भुला दिया जाता है। उन्होंने सवाल पूछा कि जब हिमाचल आपदा के बड़े दौर से गुजर रहा था तब ये नेता कहां थे?
उन्होंने कहा कि हिमाचल की राजनीति को कलंकित करने व कलंकित करवाने वालों को जनता चुनाव में जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने के लिए वोट करना है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है तथा महिला सम्मान निधि का विरोध करके भाजपा ने इसे साबित भी कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल में त्रासदी आई, तो उस समय प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं को हिमाचवासियों की याद क्यों न आई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जनता को 10 गारंटियां दी थीं, उनमें से पांच पूरी हो गई हैं तथा पांच को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा-चंबा से प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों सहित 6 उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। कांग्रेस सरकार को गिराने के भाजपा के मंसूबे कतई सफल नहीं होंगे।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    