Paonta Sahib: डिवाइन विज़डम स्कूल में अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित ddnewsportal.com

Paonta Sahib: डिवाइन विज़डम स्कूल में अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित ddnewsportal.com

Paonta Sahib: डिवाइन विज़डम स्कूल में अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डिवाइन विज़डम स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Parents Orientation Programme) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षण पद्धति, नियमों तथा बच्चों के समग्र विकास में उनकी भूमिका से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को पाठ्यक्रम, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा विद्यालय की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अभिभावकों को यह भी बताया गया कि नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर एक इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें अभिभावकों ने शिक्षकों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इससे विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति की निदेशिका अनीता महेश्वरी, प्रधानाचार्या मीनाक्षी मल्होत्रा एवं अभिनव मुख्य कार्यकारी अनन्य गोयल उपस्थित थे। 

विद्यालय प्रधानाचार्या ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि स्कूल और घर के संयुक्त प्रयास से ही विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य संभव है। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।