Paonta Sahib: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिले कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप चौहान, रखी ये मांगे... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिले कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप चौहान, रखी ये मांगे... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिले कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप चौहान, रखी ये मांगे...

पाँवटा साहिब के कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप चौहान ठूंडू ने प्रदेश सचिवालय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भेंट कर क्षेत्र की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजकीय उच्च विद्यालय सालवाला के भवन निर्माण, शौचालय तथा चारदीवारी के निर्माण हेतु शीर्ष स्तर से आवश्यक धनराशि स्वीकृत कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर प्रदीप चौहान ने विद्यालय में बुनियादी ढांचे की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि भवन, स्वच्छ शौचालय एवं चारदीवारी के अभाव में विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र धनराशि स्वीकृत कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का आग्रह किया, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

प्रदीप चौहान ठूंडू ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति से विद्यालय के शैक्षणिक माहौल में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु अनुकूल एवं आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री ने उन्हें मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है।