Paonta Sahib: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बुधवार को आयेंगे पाँवटा साहिब, जानिए क्या है कार्यक्रम... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बुधवार को आयेंगे पाँवटा साहिब, जानिए क्या है कार्यक्रम... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बुधवार को आयेंगे पाँवटा साहिब, जानिए क्या है कार्यक्रम...

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पाँवटा साहिब का कार्यक्रम बना है। वह बुधवार को पाँवटा साहिब पंहुच रहे हैं। यह जानकारी पाँवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार धवन ने दी है। 


उन्होंने बताया कि देश में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम (जन सभा) पाँवटा साहिब रामलीला मैदान में बुधवार 18 जून सुबह 10:00 बजे रखा गया है। इस कार्यकम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सांसद सुरेश कश्यप सहित स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, पछाद से विधायिका रीना कश्यप, रेणुका जी से नारायण सिंह भी कार्यक्रम णें शिरकत करेंगे। 


मंडल अध्यक्ष ने सभी प्रदेश, जिला, मंडल व सभी बूथों के वरिष्ठ प्रतिनिधि,और जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी सदस्य के साथ सभी भाजपा से जुड़े सम्मानित कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि सभी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें और व्यापक स्तर पर इसे सफल बनाएं तथा यह जानकारी अपने अपने स्तर पर आगे सभी से साझा करते रहें।