Paonta Sahib: हंसमुख स्वभाव के धनी पूर्व नप उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह कथूरिया का निधन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: हंसमुख स्वभाव के धनी पूर्व नप उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह कथूरिया का निधन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: हंसमुख स्वभाव के धनी पूर्व नप उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह कथूरिया का निधन

अपने हंसमुख स्वभाव के लिए प्रख्यात नगर परिषद पाँवटा साहिब के पूर्व उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह कथूरिया अब हमारे बीच नही रहे। बीती रात उन्हें सीने में काफी तकलीफ हुई। जिसके चलते उन्हें स्थानीय अस्पताल मे प्राथमिक उपचार भी दिया गया। लेकिन आज सुबह वह जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन पर शहर में शोक की लहर है। आज शाम 4 बजे स्वर्गधाम पांवटा साहिब मे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


तेजपाल सिंह कथूरिया दो बार नगर परिषद पाँवटा साहिब के पार्षद रहे है। वार्ड नम्बर-7 से वह पहली बार पार्षद बने थे। दूसरी बार वर्ष 2010 परिषद के उपाध्यक्ष भी बने।
उधके करीबियों ने बताया कि तेजपाल सिंह कथूरिया कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शुगर, बीपी के साथ साथ अन्य बीमारियों के चलते स्वस्थ बिगड़ रहा था। जिससे उनका नियमित उपचार भी चल रहा था। लेकिन आज वह जिंदगी की जंग हार गए। इश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।