Paonta Sahib: फिर नजर आई सीएम सुखविंदर सुक्खू की सादगी: प्रदीप चौहान ddnewsportal.com
 
                                Paonta Sahib: फिर नजर आई सीएम सुखविंदर सुक्खू की सादगी: प्रदीप चौहान
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी एक बार फिर नजर आई। यह बात कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक दिवसीय सिरमौर दौरे पर आए थे। यहां पर उन्होंने बारिश में हुए नुकसान का जायजा लिया और लोगों के बीच

जाकर सभी प्रोटोकाल तोड़कर उनकी समस्याएं सुनी। कांग्रेस नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अंबोन गांव में हुए नुकसान के 22 परिवारों को एक-एक लाख रुपए की राशि खातों में डलवाई। साथ ही जो उनके आशियाना उनसे छिन गए हैं उन्हें भी फिर से दुरुस्त करने के लिए आश्वासन दिया है। साथ ही सिरमौर ताल में हुए बड़े और भयानक नुकसान से जहां पूरे जिला जिला सिरमौर में दहशत

का माहौल था एक परिवार के 5 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, उनके परिजनों से मिले और उन्हें 20 लाख रुपए की राहत दी। इस दौरान जो सिरमौर ताल के कई लोगों से मिले और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम करेगी और उन्हें सुविधा पहुंचाने का प्रयास भी करेगी। इस दौरान जिस सादगी से और लोंगों के बीच जमीन पर बैठ उनके दुख दर्द बांटे, वो काबिलेतारीफ रहा। यही उनकी सादगी है जो आम आदमी उनको पसंद करते हैं।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    