Paonta Sahib: हिल व्यू पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन ddnewsportal.com
Paonta Sahib: हिल व्यू पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

हिल व्यू पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र कनिष्क ठाकुर ने सुंदरनगर (मंडी) में आयोजित 5वीं हिमाचल प्रदेश सीनियर स्टेट फिडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट–2026 में भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेशभर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कनिष्क ठाकुर ने अंडर-9 वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश के शीर्ष खिलाड़ियों में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

इसी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा विवाना ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय की चेयर पर्सन पूनम गोयल, सोम चमन एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद गोयल, निदेशक अंशुल गोयल, निदेशक शैक्षणिक अजय शर्मा, प्रधानाचार्या आशु शर्मा, कोऑर्डिनेटर नीतू, समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने कनिष्क ठाकुर और विवाना को उनकी शानदार उपलब्धि एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
