अब हुआ कुछ यूं: हिमाचल के सीएम सुक्खू की बात ही निराली ddnewsportal.com
 
                                हिमाचल के सीएम सुक्खू की बात ही निराली
अपनी ऑल्टो कार से विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले; इस कार मेअअं बैठकर पुरानी यादें होती है ताजा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बात ही निराली है। अपनी सादगी का लिए प्रख्यात सीएम ने एक बार फिर सबको चौंका दिया जब अपनी ऑल्टो कार में ही विधानसभा पंहुच गये।
 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज एक बार फिर सादगी का परिचय देते हुए अपने पहले बजट सत्र के लिए ओक ओवर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए ऑल्टो कार में पहुंचे। प्रातः करीब 10 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास ओक ओवर से विधानसभा के लिए रवाना हुए और साढ़े दस बजे विधानसभा पहुंचे।

मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक रहते वह पूर्व में भी विधानसभा में अपनी ऑल्टो कार से आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जब वह पहले बजट सत्र के लिए इस कार में आए तो पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो रही हैं। 
 इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और विधायक रवि ठाकुर भी उनके साथ रहे। विधानसभा पहुंचने पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कई बार वीआईपी प्रोटोकॉल छोड़कर एक साधारण व्यक्ति की तरह माल रोड पर सुबह की सैर तथा लोगों से बातचीत करते नजर आए हैं।
 
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 