Breaking- हिमाचल में बदलेगा स्कूलों का टाइम ddnewsportal.com
 
                                    Breaking- हिमाचल में बदलेगा स्कूलों का टाइम !
अब ये हो सकता है पाठशाला खुलने और छुट्टी का समय...
हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी का कहर लगातार बढ़ रहा है। दून इलाकों में तापमान 40 डिग्री तक रहना आम हो गया। यही कारण है अब सरकार को

स्कूलों के टाइमिंग मे फेरबदल करने का सोंचना पड़ा है। सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने इस बाबत उप शिक्षा निदेशकों को पत्र जारी कर टाइमिंग

के सुझाव मांगे है। कि स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से 12 बजे या साढ़े 7 बजे से 12:30 कर दिया जाना चाहिए।। जानकारी मिली है कि जैसे ही सरकार को विभाग के सुझाव मिलेंगे, स्कूलों का समय बदल दिया जाएगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश

में भी लगातार गर्मी का कहर बढ़ रहा है। लेकिन अभी तक राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    