HP Weather Update: मौसम विभाग का आया अलर्ट, जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल... ddnewsportal.com

HP Weather Update: मौसम विभाग का आया अलर्ट, जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल...
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग का ताजा अलर्ट आया है। राज्य में मौसम फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश के मध्य व उच्च
पर्वतीय कुछ भागों में 26 व 27 नवंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मैदानी व निचले भागों में मौसम साफ बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। राज्य में 23 नवंबर से एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
लगातार ताजा अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल को फाॅलो करें
वहीं, प्रदेश के सभी भागों में 25 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। उधर, लगातार गिर रहे तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने पशुपालकों व किसानों को अपने मवेशियों को भी ठंड से बचाव के इंतजाम करने की सलाह दी है। राज्य के केलांग और समधो का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।