HP Govt. Job Update: एनआईटी में पहली बार इस एजेंसी के माध्यम से होगी भर्ती, पढ़ें, भरे जायेंगे कितने पद और कब है परीक्षा... ddnewsportal.com
 
                                HP Govt. Job Update: एनआईटी में पहली बार इस एजेंसी के माध्यम से होगी भर्ती, पढ़ें, भरे जायेंगे कितने पद और कब है परीक्षा...
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में गैर शिक्षक वर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी हो खया है। यहां पर कुल 84 पद भरे जाएंगे। इसके लिए जारी भर्ती परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक इसी माह 20, 21 और 22 सितंबर को परीक्षाएं होंगी। परीक्षा केंद्र एवं सिटी सूचना स्लिप 13 सितंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पूर्व डाउनलोड किए जा सकेंगे। पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से भर्ती परीक्षाएं हो रही हैं। एनआईटी में कनिष्ठ, वरिष्ठ सहायक समेत विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे।

बता दें कि संस्थान ने पांच कैडरों में खाली पदों को भरने के लिए जून-जुलाई में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की छंटनी पूरी हो चुकी है। जो योग्यता रखते हैं, वे लिखित परीक्षा देंगे। एनआईटी में गैर शिक्षक वर्ग के पद करीब पांच साल से खाली चल रहे हैं। पहले आवेदन के बाद लिखित परीक्षा नहीं हो पाई थी और बाद में संस्थान ने भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी। रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोती ने बताया कि संस्थान में गैर शिक्षक वर्ग के कुल 84 पदों पर भर्तियां होनी हैं। 20, 21 और 22 सितंबर को छंटनी परीक्षाएं होंगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से भर्ती परीक्षा होगी।
इन पदों पर होगी भर्ती-
 
एनआईटी में निजी सहायक का एक, वरिष्ठ साइंटिफिक अधिकारी के दो, साइंटिफिक अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी के दो पद, कनिष्ठ सहायक के 12, वरिष्ठ सहायक के चार, फार्मासिस्ट का एक, लाइब्रेरी एवं सूचना सहायक के दो, स्टूडेंट्स एक्टीविटी एंड स्पोर्ट्स सहायक के दो, अधीक्षक के पद, जेई के दो, तकनीकी सहायक के 18, तकनीशियन के 22 और वरिष्ठ तकनीशियन के 11 पद भरे जाएंगे।
पंहुचे इतने आवेदन-
पद आवेदन
तकनीकी सहायक    1017  
निजी सहायक              42  
साइंटिफिक अधिकारी    70 
तकनीकी अधिकारी    279
कनिष्ठ सहायक          661 
वरिष्ठ सहायक            460 
कनिष्ठ अभियंता         242 
फार्मासिस्ट                 76 
वरिष्ठ तकनीशियन      552 
सूचना सहायक          120 
स्पोर्ट्स सहायक           43 
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    