7 अप्रैल को भाजपा या कांग्रेस......ddnewsportal.com

7 अप्रैल को भाजपा या कांग्रेस......ddnewsportal.com

7 अप्रैल को भाजपा या कांग्रेस......

प्रदेश के चारों नगर निगम के चुनाव की अधिसूचना जारी

शिमला- प्रदेश में नगर निगम चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। शनिवार को राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर निगम चुनावों की अधिसूचना जारी होते ही धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर में चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक 22, 23 और 24 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकल दाखिल किए जा सकेंगे। 25 मार्च को

रिटर्निंग या सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच-पड़ताल करेंगे। 27 मार्च को प्रत्याशी नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आबंटित किए जाएंगे। मतदान 7 अप्रैल को सुबह 8:00 से दोपहर बाद 4:00 बजे तक करवाया जाएगा। मतदान के बाद नगर निगम मुख्यालयों में मतगणना की जाएगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

उसके दिन पता लग जाएगा कि प्रदेश की चारों नगर निगम पर भाजपा या कांग्रेस मे से किसका राज होगा।
वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक नगर निगम के चुनाव के लिए 150 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा। चारों नगर निगमों के लिए 75 मतदान केंद्र स्थापित होंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र में एक-एक ईवीएम लगेगी। इसके अलावा इतनी ही ईवीएम अतिरिक्त भी रखी जाएंगी।