HP Employees Union News: गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी का विस्तार, सिरमौर से दीपचंद ठाकुर ऑडिटर मनोनीत... ddnewsportal.com

HP Employees Union News: गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी का विस्तार, सिरमौर से दीपचंद ठाकुर ऑडिटर मनोनीत...
हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की बैठक अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह मेहता, महामंत्री मनीष गुलेरिया व समस्त जिला प्रधान उपस्थित रहे। चर्चा के उपरांत राज्य कार्यकरणी का विस्तार किया गया, जिसमें विभिन्न जिला से सदस्य मनोनीत किये गए।
जिला सिरमौर से जगमोहन सिंह, राजेंद्र सिंह को उपप्रधान व दीपचंद ठाकुर को ऑडिटर और मनोज कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया। मनोनीत सदस्यों ने प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर, महामंत्री मनीष गुलेरिया, उपाध्यक्ष रविंद्र मेहता और समस्त राज्य कार्यकारिणी, जिला प्रधान का आभार व्यक्त किया और राज्य
कार्यकारणी द्वारा दिए गए कार्य को बड़ी ईमानदारी, निष्ठा, ऊर्जा के साथ निर्वहन करेंगे संगठन को नई ऊंचाई तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और समस्त राज्य कार्य का धन्यवाद किया।