IPL 2023: क्या खूब चली अजिंक्य रहाणे की आंधी ddnewsportal.com
 
                                IPL 2023: क्या खूब चली अजिंक्य रहाणे की आंधी
मुंबईया प्लेयर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाई सीजन की फास्टेस्ट फीफ्टी, चैन्नई ने की जीत दर्ज
 
IPL 2023 के सीजन के 12वें मैच में एक नया रिकार्ड बना है। दो धांसू टीमों चैन्नई और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में चैन्नई के प्लेयर अजिंक्य रहाणे की आंधी ऐसी चली कि मुंबई इंडियंस को हार का मुंह देखना पड़ा। अजिंक्य रहाणे ने इस सीजन की सबसे फास्टेस्ट फिफ्टी लगाई। उन्होंने मात्र 19 गैंद पर पचास रन पूरे किये। इससे पहले इस सीजन का तेज अर्ध शतक 20 बाॅल में शार्दुल ठाकुर के नाम था।
 मुंबई इंडियंस की टीम ने टाॅस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरूवात के बावजूद लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण निर्धारित 20 ओवर में 157 रन ही बना पाई। मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की टीम ने टाॅस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरूवात के बावजूद लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण निर्धारित 20 ओवर में 157 रन ही बना पाई। मुंबई इंडियंस

की तरफ से सर्वाधिक रन 32 इशान किशन ने बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 21 रन बनाए। 
चैन्नई की तरफ से स्पीनर्स ने खूब कमाल दिखाया। जडेजा ने तीन तो सैंटनर ने दो विकेट लिये। 

चैन्नई की टीम ने 18.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट को हासिल कर लिया। जिसमे अजिंक्य रहाणे की सबसे तेज फिफ्टी 61 रन के अलावा रितुराज गायकवाड़ के नाबाद 40 रन अहम रहे। इस जीत के साथ चैन्नई के 4 अंक हो गये और वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर आ गई है। आज के मैच में कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी का गजब प्रदर्शन देखने को मिला।
कल रविवार को भी दो मैच है। दिन में गुजरात टाइटंस और केकेआर आपस में भिडेंगे जबकि शाम का मुकाबला सनराईजर्स हैदराबाद और पंजाब के बीच होगा।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    