Paonta Sahib: जल्द सुधरने वाली है पाँवटा साहिब की सड़कों की हालत, विभाग ने कसी कमर ddnewsportal.com
Paonta Sahib: जल्द सुधरने वाली है पाँवटा साहिब की सड़कों की हालत, विभाग ने कसी कमर

■ 14 किलोमीटर की विभिन्न सड़कों की टारिंग और 14 किलोमीटर पैच वर्क का काम मौसम खुलते ही होगा शुरु: सूर्यकांत सेमवाल
सड़कों की जर्जर हालत को लेकर निशाने पर रहे पाँवटा साहिब लोक निर्माण विभाग मंडल ने सड़कों की स्थिति को सुधारने के लिए कमर कस ली है। बरसात का मौसम खत्म होते ही विभिन्न सड़कों की मरम्मत और टारिंग का कार्य शुरु होने वाला है। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारियाँ कर ली है। इसके लिए टेंडर लगाए जा चुके है। कुछ कार्य अवार्ड हो चुके है जबकि कुछ की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। कुल 14 किलोमीटर की टारिंग और इतने ही दायरे में पैच वर्क होना है।

दरअसल, पाँवटा साहिब मे सड़कों की हालत इस समय दयनीय है। आंजभोज क्षेत्र की मुख्य सड़कों की बात करें चाहे रामपुरघाट सड़क सहित बद्रीपुर जामनीवाला रोड़ की। सभी सड़कों की हालत खस्ता है। सड़कों में भारी खड्डे बने हुए है। कुछ गड्ढे विभाग ने बरसात के दौरान मिट्टी से भरे जरुर थे लेकिन फिर बारिश होने से गड्ढे दुबारा उभर आए है। परिणाम स्वरूप वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या को देखते हुए विभाग अब मौसम खुलते ही तत्परता से काम करना चाहता है। इस बारे में जब लोनिवि मंडल पाँवटा साहिब के अधिशासी अभियंता इंजीनियर सूर्यकांत सेमवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मंडल के सभी सेक्शन में मौसम खुलते ही मरम्मत और टारिंग का कार्य शुरु होना है। उन्होंने बताया कि राजपुर सेक्शन के तहत पुरुवाला-अंबोया-टौरुं-किलौड़ सड़क पर एनुअल मेंटेनेंस प्रोग्राम (AMP) के अंतर्गत 5 किलोमीटर की टारिंग (राजपुर सेक्शन) होनी है, जिसके टेंडर लगा दिए गए हैं। इसी सड़क पर टाइल वर्क का अंबोया स्कूल के पास काम शुरु हो चुका है।

AMP (एनुअल मेंटेनेंस प्रोग्राम) में पहले से सेंक्शन पाँवटा-रामपुरघाट सड़क 2.40 किलोमीटर बैस रिपेयर कर दिया, जिसकी अब टारिंग होगी। इसके टेंडर भी अवार्ड हो गये है। MDR में AMP 4 किलोमीटर टारिंग खोड़ोवाला से गोजर के बीच स्वीकृत है जिसका काम बरसात के बाद शुरु होना है।

उन्होने बताया कि MDR पाँवटा साहिब के बांगरण बाई पास चौक से पुरुवाला (7 km) तथा खोड़ोवाला से गोजर (5 किलोमीटर) तक दो पेच वर्क के अलग से टेंडर हो गए है, आबंटन प्रकिया बाकी है। रामपुरघाट में भी शनि मंदिर से आगे एक किलोमीटर में पेच वर्क के टेंडर हो चुके है। कार्य जल्द अवार्ड हो जाएगा। AMP के तहत ग्रामीण सड़क बद्रीपुर-पड़दूनी रोड़ पर डेढ किलोमीटर टारिंग कार्य गुलाबगढ़ के पास स्वीकृत है, टेंडर अवार्ड हो गया है काम जल्द शुरु होगा।

इसखे साथ ही PDNA 2025 के तहत रिस्टोरेशन और रिहेबिलेशन क्षतिग्रस्त संपर्क सड़क देवीनगर से रामपुरघाट, रामपुरघाट से मानपुर देवड़ा पुल तक 183.45 लाख रुपए स्वीकृत हुए है। शीघ्र ही इस कार्य के भी टेंडर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यों को पूरा करने का टारगेट 30 नवंबर तक का रखा गया है। प्रयास रहेगा कि काम उससे पहले पूरा हो जाए।