Paonta Sahib: राजकीय विद्यालय पीपलीवाला और टोकियो की छात्राओं ने जे.सी. जुनेजा अस्पताल में लिया व्यवसायिक प्रशिक्षण ddnewsportal.com
Paonta Sahib: राजकीय विद्यालय पीपलीवाला और टोकियो की छात्राओं ने जे.सी. जुनेजा अस्पताल में लिया व्यवसायिक प्रशिक्षण
पाँवटा साहिब के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपलीवाला एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोकियो के हेल्थ केयर विषय की 13 छात्राओं ने जे.सी. जुनेजा अस्पताल सूरजपुर, नाहन रोड़ पांवटा साहिब में तीन दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण लिया। अस्पताल प्रबंधन के डॉक्टर संजीव सहगल ने बताया की व्यवसायिक शिक्षा के तहत हेल्थ केयर विषय के इन 13 छात्राओं ने 3 दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग ली। इस दौरान छात्राओं ने अस्पताल की कार्यप्रणाली की बारीकियां सीखी। अस्पताल के डॉक्टर शालिनी मंगला (शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ) ने छात्राओं को अस्पताल के बारे में बताते हुए पर्सनल हाइजीन एवं फूड हैबिट्स के बारे में भी जानकारी दी।

व्यवसायिक शिक्षिका ललिता देवी एवं खुशबू ने कहा कि इस प्रशिक्षण में सभी छात्राओं ने गहरी रुचि दिखाई। इस प्रशिक्षण में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिपली वाला से मनोज कुमार, खुशबू एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोकियो से ललिता देवी, रूपेंद्र कौर तथा अस्पताल से दीपिका शर्मा, जरीना खातून, रीना, रामलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
