Kafota: कफोटा कॉलेज मे बहाल हुआ कॉमर्स विषय, जानिए एडमिशन कैसे बढ़ेगी... ddnewsportal.com
Kafota: कफोटा कॉलेज मे बहाल हुआ कॉमर्स विषय, जानिए एडमिशन कैसे बढ़ेगी...
गिरिपार क्षेत्र के नागरिक उपमंडल कफोटा के डिग्री कॉलेज में आखिरकार सरकार ने बंद किये कॉमर्स संकाय को फिर से बहाल कर दिया है। क्षेत्र के अभिभावकों की उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के मार्फत मांग भेजने पर सरकार ने यह कदम उठाया है। हालाँकि संगीत विषय पर अभी कोई अपडेट नहीं है। लेकिन अब इस सेशन से यहाँ पर वाणिज्य संकाय की कक्षाएँ शुरु हो जाएगी जिससे अभिभावकों और छात्रों में खुशी है।

जानकारी के मुताबिक बीते माह सरकार ने प्रदेश के कुछेक कॉलेज में कॉमर्स और अन्य कुछ संकाय छात्रों की कम संख्या का हवाला देकर बंद कर दिए थे, जिसमे कफोटा कॉलेज के भी कॉमर्स और संगीत विषय शामिल रहे। अभिभावकों की मांग पर कईं कॉलेज में विषय बहाल हुए लेकिन कफोटा के लिए ऐसी खुशी की कोई खबर नहीं आई। जिसके बाद अभिभावक क्षेत्र के दौरे पर आए उद्योग मंत्री से मिले और उनके समक्ष ये मांग रखी। अब कफोटा में कॉमर्स संकाय को बहाल करने की अधिसूचना जारी हो गई है। हालांकि अभी दाखिले के लिए चार से पांच दिन बचे है इसलिए इच्छुक छात्र यहाँ एडमिशन ले सकते हैं।
कैसे बढ़ेगी एडमिशन?
यह सबसे बड़ा सवाल है कि कॉमर्स और विज्ञान संकाय में कॉलेज में दाखिले कैसे बढ़ेंगे? जब आसपास के सीनियर सेकंडरी स्कूलों में यह दोनो विषय ही नहीं तो बच्चों के पास जमा एक में आर्ट्स लेने के अलावा कोई चारा नहीं है। ऐसे में सरकार व शिक्षा विभाग को कफोटा के आस-पास के स्कूलों में कॉमर्स और विज्ञान संकाय शुरु करने चाहिए। क्योंकि जब दसवीं के बाद बच्चों को विज्ञान और वाणिज्य का ऑप्शन मिलेगा तभी बच्चे ये विषय लेंगे और आगे चलकर कॉलेज में इन विषयों के दाखिले बढ़ेंगे।
जानकार बताता हैं कि सरकार को इस दिशा में काम करना चाहिए। सभी स्कूलों में न सही आस-पास के तीन में से एक स्कूल मे शुरुआती दौर में यह सुविधा शुरु करनी चाहिए, जैसे बड़वास, चौकी मृगवाल और कमरऊ में से एक स्कूल में, जाखना और शरली में से किसी एक स्कूल में और कोटा पाब, जाखल व टटियाणा में किसी एक स्कूल में कॉमर्स या विज्ञान संकाय शुरु हो जाएं तो भविष्य में कफोटा कॉलेज में उक्त विषयों के दाखिले बढ़ सकते है। इस बाबत क्षेत्र के लोगों को भी मंत्री से बात करनी चाहिए तभी हम भविष्य में कफोटा कॉलेज को बंद होने से बचा सकते हैं।
