Paonta Sahib: शिलाई के कबड्डी खिलाड़ियों ने हिमाचल को दिलाए दो स्वर्ण पदक ddnewsportal.com
Paonta Sahib: शिलाई के कबड्डी खिलाड़ियों ने हिमाचल को दिलाए दो स्वर्ण पदक, नेशनल गेम्स में 45 और 50 प्लस आयु वर्ग फाइनल में महाराष्ट्र को दी मात

खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स-2026 चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश कबड्डी टीमों ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इन टीमों में अधिकांश खिलाड़ी सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के थे, जिन्होंने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह प्रतियोगिता 20 मार्च से 22 मार्च 2026 तक आयोजित हुई।
प्रतियोगिता के कबड्डी स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश की टीम ने 45 प्लस और 50 प्लस वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दोनो ही वर्ग की टीमों के फाइनल मैच महाराष्ट्र के साथ हुए जिसे एकतरफ़ा मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने जीता।

बता दें कि 45 प्लस वर्ग में जहां शिलाई क्षेत्र के दुगाना निवासी कंवर ठाकुर, शरली निवासी प्रताप चौहान, नैनीधार से टीकाराम सहित विजय ठाकुर शर्मा चंद और कपिल आदि शामिल रहे, वहीं 50 प्लस वर्ग में खजान सिंह, दलीप सिंह, पूर्ण चंद पीईटी, भरत और अतर मालवीय आदि ने टीम में शिरकत कर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
