Sirmour: लोकसभा सचिवालय में वक्तव्य देंगी सिरमौर की ये शख्सियत... ddnewsportal.com

Sirmour: लोकसभा सचिवालय में वक्तव्य देंगी सिरमौर की ये शख्सियत...
पद्मश्री से सम्मानित यह हस्ती महासुवी लोक संस्कृति एवं सभ्यता की विकास यात्रा... विषय पर रखेंगे अपने विचार, पढ़ें विस्तृत खबर।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की बड़ी शख्सियत लोकसभा सचिवालय में वक्तव्य देंगे। जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के पद्मश्री विद्यानंद सरैक 27 जनवरी को दिल्ली में लोकतंत्र संस्थान (प्राइड) लोकसभा सचिवालय में अपने विचार रखेंगे। दरअसल,
संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण की ओर से संसद सदस्यों के लाभ के लिए 27 जनवरी को लोकतंत्र संस्थान (प्राइड), लोकसभा सचिवालय दिल्ली में संवादात्मक सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस संवादात्मक सत्र के लिए राजगढ़ क्षेत्र के पद्मश्री विद्यानंद सरैक को संवाद करने के लिए आमंत्रित किया गया है। लोकसभा सचिवालय की ओर से पद्मश्री विद्यानंद सरैक को इस आशय का पत्र भेजा गया है।
इनके अलावा अन्य पद्मश्री विजेताओं को भी इस सत्र के लिए आमंत्रित किया गया है। पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने बताया कि लोकसभा सचिवालय के निर्देशानुसार उन्होंने अपना विषय बायो प्रोफाइल को पॉवर प्वाइंट के माध्यम से भेज दिया है। उन्होंने बताया कि वह 25 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का आयोजन देखने के बाद 27 जनवरी को इस संवादात्मक सत्र में अपनी प्रस्तुति देंगे। वह महासुवी लोक संस्कृति एवं सभ्यता की विकास यात्रा... विषय पर अपना व्यक्तव्य रखेंगे। जो जिले के लिए गौरव की बात है।