Paonta Sahib: अपने खून-पसीने से देश की नींव मजबूत कर रहे मजदूर, श्रमिक दिवस पर मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने कहा कुछ ऐसा... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: अपने खून-पसीने से देश की नींव मजबूत कर रहे मजदूर, श्रमिक दिवस पर मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने कहा कुछ ऐसा... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: अपने खून-पसीने से देश की नींव मजबूत कर रहे मजदूर, श्रमिक दिवस पर मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने कहा कुछ ऐसा...

आज मजदूर दिवस है। इस अवसर पर पाँवटा साहिब के जाने-माने मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने सभी मेहनतकश मजदूर भाइयों को शुभकामनाएं दीं और उनके संघर्ष को सलाम किया। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण और विकास में सबसे बड़ी भूमिका उन मजदूरों की है जो बिना किसी दिखावे के, दिन-रात मेहनत करके समाज की नींव मजबूत करते हैं।

प्रदीप चौहान ने कहा कि मजदूर वर्ग ही वह ताकत है जो अपने खून-पसीने से उद्योगों, सड़कों, भवनों और खेतों में रात-दिन काम कर देश के विकास के सपने को साकार करता है। फिर भी यह वर्ग आज भी अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है। उन्होंने सरकार और संबंधित प्रशासन से मांग की है कि मजदूरों को समय पर उचित वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल और सामाजिक सुरक्षा जैसे अधिकार सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि मजदूर दिवस महज एक दिन मनाने की औपचारिकता नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह दिन हमें यह याद दिलाने का माध्यम है कि इस देश की असली रीढ़ वे मजदूर हैं जो बिना थके, बिना रुके अपने परिवार और देश के भविष्य के लिए दिन-रात पसीना बहाते हैं।

प्रदीप चौहान ने मजदूर संगठनों से भी आह्वान किया कि वे एकजुट होकर मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में मजदूरों की स्थिति में सुधार अवश्य होगा, बशर्ते सब मिलकर उनकी आवाज़ को बुलंद करें। उन्होंने कहा कि वह हर समय मजदूर भाईयों के साथ खड़े हैं। किसी के साथ भी अन्याय होगा तो वह आवाज बुलंद करेंगे।