सिरमौर: मस्तभोज की अनिशा शर्मा का AIIMS नागपुर में चयन, गिरिपार की बेटी त्वचाविज्ञान में करेगी पोस्ट ग्रेजुएशन ddnewsportal.com
सिरमौर: मस्तभोज की अनिशा शर्मा का AIIMS नागपुर में चयन, गिरिपार की बेटी त्वचाविज्ञान में करेगी पोस्ट ग्रेजुएशन
जिला सिरमौर के नागरिक उपमंडल कफोटा के मस्तभोज क्षेत्र की बेटी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। मस्तभोज के गुद्दी गांव की अनिशा शर्मा का AIIMS(All India Institute Of Medical Sciences Nagpur) नागपुर महाराष्ट्र मे चयन हुआ है। वहां पर अब अनिशा MD in Dermatology यानी त्वचाविज्ञान में एमडी करेगी। अनिशा की उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र मे हर्ष का माहौल है। लोग बेटी और उनके माता पिता को बधाई दे रहें है।

जानकारी के मुताबिक अनिशा ने हॉल ही INI-CET (Institute of National Importance Combined Entrance Test) जैसी कठिन परीक्षा पास की है अब अनिशा AIIMS NAGPUR में स्पेशलिस्ट डॉक्टर (डर्मेटोलॉजिस्ट) करेगी।
अनिशा शर्मा निवासी गुद्दी मानपुर (मस्तभोज) जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश से हैं उनके पिता गीता राम शर्मा डेवलेपमेंट अफसर LIC और माता कांता शर्मा लेक्चरर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन GGSSS पांवटा साहिब में कार्यरत है। अनिशा के एक भाई प्रियांशु शर्मा ने 2 वर्ष पूर्व NEET UG की भी परीक्षा पास की जो वर्तमान में MBBS डॉ यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहे है।

अनिशा ने 5 वर्ष पहले NEET UG की परीक्षा पास करके मेरिट में स्थान पाकर अपने जिला में डॉ यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से 4.5 वर्ष की MBBS की पढ़ाई पूरी की। हॉल ही उन्होंने INI CET 2026 की परीक्षा पास करके MD (DOCTOR OF MEDICINE) IN DERMATOLOGY करेगी। उनका चयन AIIMS NAGPUR महाराष्ट्र मे हुआ है । 3 वर्ष की MD करने के बाद डॉक्टर बनने की राह आसान करेगी।