सोमवार को हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक ddnewsportal.com
 
                                    कल हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक
इन अहम् फैसलों पर लग सकती है मुहर, कर्मचारियों की वेतन विसंगति...
कल यानि सोमवार 7 मार्च को हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होनी तय हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस अहम् बैठक में विधानसभा के बजट सत्र में लाए जाने वाले संशोधनों को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों की वेतन विसंगति से जुड़े मसलों पर भी चर्चा की संभावना है। साथ ही कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा भी होगी। हालांकि संतोष की बात यह है कि मौजूदा समय में प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार गिर रहा है और अब तक प्रदेश में 537

ही एक्टिव केस रह गए हैं। सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 की आबकारी नीति को भी मंजूरी दी जानी है। विभागीय स्तर पर इसका मसौदा तैयार कर लिया गया है, ऐसे में मंत्रिमंडल की मौजूदा या इसके बाद होने वाली बैठक में मंजूरी दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आबकारी नीति में 1829 करोड़ रुपए राजस्व जुटाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, ऐसे में आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए यह लक्ष्य बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए किया जा सकता है। बहरहाल, इस बैठक में कर्मचारियों की वेतन विसंगति से जुड़ा बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    