Paonta Sahib: नाया की काजल ने पीजीटी इतिहास में तारुवाला सीबीएसई स्कूल मे ली ज्वाइनिंग ddnewsportal.com
Paonta Sahib: नाया की काजल ने पीजीटी इतिहास में तारुवाला सीबीएसई स्कूल मे ली ज्वाइनिंग, कड़ी मेहनत से हासिल की सफलता

गिरिपार के दूरदराज क्षेत्र मे गरीब परिवार से संबंध रखने वाली काजल भारद्वाज पुत्री खजान सिंह, ग्राम नाया, पोस्ट ऑफिस शिलाई, जिला सिरमौर, ने पीजीटी इतिहास (CBSE) स्कूल पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला पाँवटा साहिब मे अपनी जॉइनिंग दी।

इस युवती ने अपनी कड़ी मेहनत से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सरकारी प्रवेश पा कर MA इतिहास एवं धर्मशाला के सरकारी शिक्षण संस्थान से बीएड की डिग्री हासिल की। काजल की सफलता से इलाके मे खुशी की लहर है। बता दे कि शिलाई क्षेत्र के अधिकतर बच्चों ने अलग अलग क्षेत्रों मे परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी कड़ी लगन और मेहनत के बलबूते पूरे हिमाचल प्रदेश मे नाम रोशन किया है।