Paonta Sahib: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पाँवटा साहिब इकाई ने एसडीएम से की मुलाकात, रखी विभिन्न मांगे... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पाँवटा साहिब इकाई ने एसडीएम से की मुलाकात, रखी विभिन्न मांगे... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पाँवटा साहिब इकाई ने एसडीएम से की मुलाकात, रखी विभिन्न मांगे...

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, तहसील पांवटा साहिब ने एसडीएम द्विज गोयल से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया और उनका समाधान करने की माँग उठाई। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील तोमर सहित जिला अध्यक्ष रामचंद्र कपूर, पांवटा साहिब इकाई प्रधान गुरवचन सिंह और महासचिव तरुण परमार ने बताया कि एसडीएम के समक्ष जो मांगे उठाई गई उनमें मिनी सचिवालय, पांवटा साहिब भवन की मरम्मत एवं रखरखाव हेतु आवश्यक बजट स्वीकृत करवाने तथा संबंधित विभाग से विस्तृत अनुमान (Estimate) तैयार करवाने बाबत, हाउसिंग बोर्ड के सरकारी आवासों (क्वार्टरों) की मरम्मत/नवीनीकरण करवाने तथा यदि मरम्मत संभव न हो तो कर्मचारियों के लिए नए आवासों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करवाने की मुख्य मांगे शामिल रही।

इसके अलावा पांवटा साहिब क्षेत्र में हरित पट्टियों (Green Belts) के विकास एवं वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त सरकारी भूमि चिन्हित करने के लिए वन मंडल अधिकारी (DFO) एवम्‌ बागवानी विभाग को निर्देशित करने बाबत, राज्य सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान करवाने, महंगाई भत्ता (DA) के लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान करवाने तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान दरों पर महंगाई भत्ता प्रदान करने, भारत सरकार द्वारा लागू किए जाने के उपरांत हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को बिना विलंब लागू करने हेतु राज्य सरकार के समक्ष मामला उठाने, रात्रि के समय बिना नंबर प्लेट, बिना वैध दस्तावेजों अथवा अवैध रूप से रेत-बजरी का परिवहन करने वाले ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य भारी वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई किए जाने, ताकि सरकारी कर्मचारियों एवं आम जनता को किसी भी प्रकार की दुर्घटना, जन-धन हानि अथवा अन्य जोखिम से सुरक्षित रखा जा सके।

मिनी सचिवालय, पाँवटा साहिब में कर्मचारियों हेतु पर्याप्त एवं सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने तथा परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में बार-बार होने वाली मोटरसाइकिल एवं अन्य दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित किए जाने, ताकि कर्मचारियों एवं आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके एवम्‌ माहिला कर्मचारियों के लिये शौचालय की उचित व्यवस्था की जाये तथा शहर के विभिन्न चौक (बांगरण, विश्वकर्मा, बद्रीपुर) में शौचालय की उचित व्यवस्था करने की मांग उठाई गई।