Sirmaur: नौहराधार विद्यालय में CBSE पाठ्यक्रम में प्रवेश हुआ प्रारम्भ: सुरेन्द्र पुंडीर ddnewsportal.com
Sirmaur: नौहराधार विद्यालय में CBSE पाठ्यक्रम में प्रवेश हुआ प्रारम्भ: सुरेन्द्र पुंडीर

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में सत्र 2026-27 के लिए पहली कक्षा से लेकर नवी कक्षा तक सी बी एस ई पाठ्यक्रम के अनुसार दाखिले प्रारंभ हो गए है।
विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूनम चौहान तथा विद्यालय संरक्षक जोगेंद्र चौहान ने नौहराधार विद्यालय को सी बी एस ई से संबंधित करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं श्री रेणुका चुनाव क्षेत्र के विधायक विनय कुमार का आभार व्यक्त किया।

प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पुंडीर ने कहा कि इस वर्ष पहली कक्षा से नवीं कक्षा तक प्रवेश" पहले आओ पहले पाओ "आधार पर होगा क्योंकि विद्यालय में सी बी एस ई के मानकों के आधार पर उपलब्ध संसाधनों के मध्यनजर प्रति कक्षा एक-एक सेक्शन अलॉट हुआ हैं।

प्रभारी प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से आग्रह किया कि अभी वह अपने बच्चों के लिए वर्दी न खरीदे क्योंकि वर्दी का रंग शिक्षा विभाग द्वारा सभी सी बी एस ई विद्यालयों के एक ही रखा जाएगा। साथ ही आशा हैं कि मार्च में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी कक्षाओं तथा सभी विषयों को पढ़ाने के लिए इन विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक तथा अन्य संसाधन उपलब्ध होंगे।
