Paonta Sahib: पाँवटा भाजपा सदस्य 15 हजार पार, भाजयुमों के साथ विधायक-मंडल अध्यक्ष भी डटे फील्ड में ddnewsportal.com
 
                                Paonta Sahib: पाँवटा भाजपा सदस्य 15 हजार पार, भाजयुमों के साथ विधायक-मंडल अध्यक्ष भी डटे फील्ड में
भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के दृष्टिगत पाँवटा साहिब में अभियान जोरों से चलाया जा रहा है। पूर्व मंत्री और विधायक सुखराम चौधरी और मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर खुद युवा मोर्चा के साथ फील्ड में उतरे हुए हैं। विधायक सुखराम चौधरी अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को प्रेरित कर रहे हैं। यही कारण है कि पाँवटा विधानसभा में 15 हजार से अधिक सदस्य सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। जिस कारण पाँवटा साहिब विधानसभा जिला में प्रथम स्थान पर बना हुआ है।

कार्यकर्ताओं की टीम के साथ सुबह शाम अलग-अलग शेड्यूल बनाकर सदस्यता अभियान को लेकर विधायक सुखराम चौधरी स्वयं मैदान में उतरकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा आज पाँवटा बस स्टैंड पर भाजयुमो द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान शिविर में पहुँचकर स्वयं सदस्यता करवाई गई। आज शिविर में 500 से अधिक नए सदस्य भाजपा द्वारा जोड़े गए।
इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजयुमो पाँवटा का सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के विशेष योगदान है। साथ ही विधायक ने प्रदेश द्वारा निर्धारित सदस्यता और पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पार करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, भाजयुमो अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, महामंत्री तरणजीत गिल, उपाध्यक्ष संयम गुप्ता, जिला सचिव सुभाष चौहान, अविनाश झाभा, हितेंदर कुमार, पवन पटियाला, हिमांशु चौधरी आदि मौजूद रहे।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    