Paonta Sahib: विद्यार्थियों ने सीखा भूकंप से बचना ddnewsportal.com

Paonta Sahib: विद्यार्थियों ने सीखा भूकंप से बचना ddnewsportal.com

Paonta Sahib: विद्यार्थियों ने सीखा भूकंप से बचना, कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर माॅक ड्रिल

श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ द्वारा 4 अप्रैल 2026 को वर्ष 1905 के कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आपदा जागरूकता दिवस’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में ‘शेक आउट ड्रिल’ का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने के उपायों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें एम.एससी. रसायन विज्ञान, एम.ए. भूगोल, एम.बी.ए., पीजीडीसीए तथा एम.कॉम के विद्यार्थी शामिल थे। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आपदा से निपटने की विभिन्न विधियों को व्यवहारिक रूप से समझा।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. विम्मी रानी ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने भूकंप से पहले किए जाने वाले बचाव उपायों, भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों तथा भूकंप के बाद की जाने वाली आवश्यक गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही ‘शेक आउट ड्रिल’ के माध्यम से विद्यार्थियों को भूकंप से बचाव के व्यावहारिक उपायों का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर प्रो. अमिता जोशी, डॉ. दीपक, प्रो. दिनेश, डॉ. पूजा भाटी, प्रो. शिखा एवं प्रो. कामिनी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।