Paonta Sahib: आज कोरम पूरा नहीं, अब एसएमसी चुनाव 20 जुलाई को ddnewsportal.com

Paonta Sahib: आज कोरम पूरा नहीं, अब एसएमसी चुनाव 20 जुलाई को ddnewsportal.com

Paonta Sahib: आज कोरम पूरा नहीं, अब एसएमसी चुनाव 20 जुलाई को

पाँवटा साहिब के पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज एसएमसी की आम बैठक चुनाव से संबंधित कोरम पूरा ना होने के कारण चुनाव संपन्न नहीं हो सका।अगले चुनाव हेतु 20 जुलाई को निर्धारित की गई है। आज की बैठक में कोरम के नियम अनुसार 500 प्लस से अधिक पेरेंट्स गार्जियन ने उपस्थित होना था। स्कूल की टोटल एनरोलमेंट 1000 से अधिक है। 

आज की आम बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुंशी राम वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। एसएमसी चुनाव के अध्यक्ष ने जेपी तोमर प्रवक्ता कॉमर्स और रमेश चौहान, प्रवक्ता कॉमर्स, शांति वर्मा, प्रवक्ता हिंदी को एमएमसी चुनाव को संपन्न करवाने हेतु कमेटी के सदस्य प्राधिकृत किए गए थे। आम बैठक में 111 पेरेंट्स गार्जियन ने आम बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज की। इसके अलावा प्रधानाचार्य एवं टीचिंग स्टाफ उपलब्ध रहा लेकिन कोरम पूरा न होने के चलते आज के चुनाव को अगली बैठक अगली बैठक हेतु 20 जुलाई 2026 को निर्धारित किया गया है।