Paonta Sahib: 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पाँवटा साहिब में कैंपस इंटरव्यू, मैसर्ज नंज मेड साइंस फार्मा में भरे जायेंगे 50 पद ddnewsportal.com
Paonta Sahib: 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पाँवटा साहिब में कैंपस इंटरव्यू, मैसर्ज नंज मेड साइंस फार्मा में भरे जायेंगे 50 पद

मैसर्ज नंज मेड साइंस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड रामपुरघाट, पांवटा साहिब में अप्रेंटिस के 50 पदों को एक वर्ष के लिए भरा जाना है। इन पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 12 मार्च, 2026 को उपरोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएगें।

जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अप्रेंटिस पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं/आईटीआई तथा आयु 18-20 वर्ष, वेतन 9600 तथा मुफ्त यात्रा व खाना सहित मेडिकल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।

अभ्यर्थी 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित भर्ती शिविर में भाग ले सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0-98166-16319 पर भी संपर्क कर सकते है।