Paonta Sahib: पातलियों में सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी का 19वां विशाल जागरण 11 अप्रैल को ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पातलियों में सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी का 19वां विशाल जागरण 11 अप्रैल को  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पातलियों में सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी का 19वां विशाल जागरण 11 अप्रैल को

पाँवटा साहिब के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर ग्राम पातलियों के प्रांगण में, सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी का 19वां विशाल जागरण 11 अप्रैल दिन शनिवार 2026 को बहुत ही धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। साथ ही 12 अप्रैल दिन रविवार को विशाल भंडारा दोपहर 12:00 बजे होगा।

आयोजन कमेटी के मुख्य सेवादार विजय कुमार गोयल, मंदिर अध्यक्ष दाताराम चौहान, महादेव मंदिर के प्रचार मंत्री एवं धार्मिक आयोजन के एंकर व एनाउंसर धर्मवीर सिंह राठौर, गुरुचरण चौधरी, विनय कुमार गोयल, भाई करमवीर सिंह राठौर, बलजीत सिंह इत्यादि ने मीडिया को बताया कि, इस वर्ष बाबा जी के धार्मिक जीवन का गुणगान लुधियाना पंजाब के सुप्रसिद्ध और लोकप्रिय गायक कलाकार भाई प्रीति शिलो, और लुधियाना पंजाब की ही महिला गायिका सुप्रसिद्ध संजना भोला बाबा जी का बहुत ही सुंदर अंदाज के साथ गुणगान करेंगे। 

आयोजन कमेटी ने सभी क्षेत्रवासियों से पुरजोर प्रार्थना की है कि सभी बाबा जी के भक्त इस धार्मिक आयोजन मे तन मन धन से जरूर जरूर अपना कीमती योगदान एवं सहयोग अवश्य दें और साथ ही बाबा जी का कल्याणकारी आशीर्वाद एवं प्रसाद अवश्य ही ग्रहण करें।