Paonta Sahib: बद्रीपुर में रामलीला: राम गए वन को और की सरयू नदी पार... ddnewsportal.com
 
                                Paonta Sahib: बद्रीपुर में रामलीला: राम गए वन को और की सरयू नदी पार...
पाँवटा साहिब के बद्री नगर राम नाटक क्लब द्वारा रामलीला का भव्य मंचन किया जा रहा है। क्लब के मीडिया प्रभारी रोहित शर्मा ने बताया कि गुरूवार की रात को बद्री नगर में दर्शाए गए रोल जिसमें राम अयोध्या से वन की तरफ जा रहे हैं तथा उनके साथ सीता और उनके भाई लक्ष्मण जी भी उनके साथ जा रहे है तथा जब उनको सरयू नदी तट पर एक नाव दिखती है तो वह मल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि खेवट हमें नाव से गंगा पार करा दो तो

खेवट उनको सरयू नदी पार करा रहे हैं। इस आयोजन में राम के रोल में मुकेश शर्मा, सीता के रोल में कार्तिक, लक्ष्मण के रोल में अश्वनी कुमार, खेवेट के रोल में प्रधान धनवीर कपूर शामिल है। पूरे आयोजन के निर्देशक वरिष्ठ कवाकार सोमनाथ अग्रवाल है। 
बद्री नगर रामनाट्य क्लब के महासचिव संदीप शर्मा ने बताया कि बद्री नगर रामलीला में दानी सज्जनों रोजाना द्वारा राम भक्तो (पब्लिक) के लिए प्रसाद वितरण किया जाता है तथा अंको में है नाम छुपा जिस पर होगी राम कृपा एक प्रतियोगिता रोजाना होती है। जिसमें दो व्यक्तियों को रोजाना इनाम दिया जाता है और इसके अलावा रोजाना रामायण के रहस्य एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिसमें दो व्यक्तियों को पब्लिक में से इनाम दिया जाता है।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    