पवन मिश्रा को मिला राष्ट्रीय सचिव का पदभार ddnewsportal.com
 
                                पवन मिश्रा को मिला राष्ट्रीय सचिव का पदभार
अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ ने दी जिम्मेवारी, 20 वर्षों से कर रहे संगठन की सेवा।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रान्त संगठन मन्त्री और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सयुक्त सचिव पवन मिश्रा को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव बनने पर हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने बधाई दी है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि पवन मिश्रा अपनी कर्मठता ओर संगठन के प्रति लगन से काम करते हुए आज राष्ट्रीय सचिव बने है। हिमाचल प्रदेश में शिक्षक

महासंघ को शिक्षको का सबसे बड़ा संगठन खड़ा करने में पवन जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का हिमाचल में प्राइमरी से विश्वविद्यालय तक अपना संगठन है जिसके प्रदेश में सबसे ज्यादा सदस्य है। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि पवन मिश्रा इससे पहले हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के कई पदों पर रहे हैं। उन्होंने शिक्षक महासंघ में महामंत्री, 6 वर्ष तक अध्यक्ष और वर्तमान में प्रान्त संगठन मंत्री के दायित्व पर काम किया है और संगठन को मजबूत किया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी का खास तौर से अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठन

मंत्री महेंद्र कपूर का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रदेश को नेतृत्व देने के लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ आभार व्यक्त करता है। प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त महामंत्री विनोद सूद, प्रान्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर, भीष्म, मीडिया प्रभारी दर्शन लाल सहित प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पवन मिश्रा एक सच्चे संगठन के कार्यकर्ता के साथ साथ अच्छे लेखक व वक्ता भी है उन्होंने कई किताबें भी लिखी है। पिछले 20 वर्षों से संगठन की सेवा कर रहे हैं।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    