Paonta Sahib: पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से मांगा 2023 से रोका हुआ एरियर, उठी ये मागे भी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से मांगा 2023 से रोका हुआ एरियर, उठी ये मागे भी...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से मांगा 2023 से रोका हुआ एरियर, उठी ये मागे भी...

पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन पाँवटा साहिब की बैठक अनिता चड्ढा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में चर्चा हुई कि सरकार ने चिकित्सा की अदायगी के लिए बजट का प्रावधान करने की सूचना मिली है इसके लिए सरकार का धन्यवाद किया जाता है परन्तु इसके उपरांत किसी सदस्य को अदायगी नहीं हुई है तथा अभी और इंतजार ही किया जा रहा है। पिछली घोषणाओं के कारण विश्वसनीयता की सदस्यों में कमी हुई है।

सरकार यह भी घोषणा कर चुकी है कि 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सदस्यों को पूर्ण अदायगी की जा चुकी है परन्तु 8-9-22 के संदर्भ में संशोधित पेंशन का 2/22 से 7-9-22 तक का 7 माह 7, दिन का बकाया 70 या 80 वर्ष पूर्ण किए सभी पेंशनर्स का एरियर देय है।

मंहगाई भत्ते का विषय तो और भी चिंता जनक है। जुलाई 2023 से अब तक एरियर रोका हुआ है तथा मंहगाई राहत 15% कम मिल रही है। इस समय मंहगाई भत्ता 45% दिया जा रहा है जबकि देय 60% है। फिक्स चिकित्सा भत्ता 1000 रुपए के स्थान पर 400 रुपए ही दिया जा रहा है। 65, 70 व 75, वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सदस्यों को क्रमश 5, 10 व 15% मूल पैंशन न देकर भत्ता दिया जा रहा है।

इसके साथ-साथ शहर की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। शहर की समस्याओं की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। जलभराव की समस्या पहली वर्षा में ही विकट प्रतीत हो रही है। शहर में यातायात व्यवस्था पूर्ण अव्यवस्थित है। राष्ट्रीय राजमार्गौ पर पैदल पथ पर अतिक्रमण ज्यों का त्यों बना हुआ है। बद्रीपुर चौक व बैरियर पर शोचालय का प्रावधान अभी तक नहीं हो पाया है। वाई पांइट, बांगरण चौक विश्वकर्मा चौक पर ट्रैफिक लाईटों अभाव ही बना हुआ है।

बैठक में अनिता चड्ढा, टी पी सिंह, विजय पाल चौधरी, बी एस नेगी, के के चड्ढा, लखबीर सिंह, वी सी छिब्बर, इन्द्र पाल वालिया, सतपाल सिंह, एन डी सरीन, जितेन्द्र दत्त, विजय कुमार अग्रवाल, एम एल चौहान, वाई के जमवाल, के एल चौधरी, यशपाल सिंह, आर के अग्रवाल, शान्ति स्वरूप गुप्ता, जवाहर सिंह पाल आदि मौजूद रहे।