रणदीप सिंह को मिली जिला अध्यक्ष की कमान ddnewsportal.com
 
                                रणदीप सिंह को मिली जिला अध्यक्ष की कमान
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कोष कर्मचारी संघ के सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न, महासचिव रविन्द्र कुमार।
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कोष कर्मचारी महासंघ के द्विवार्षिक चुनाव जिला कोष कार्यालय में सम्पन्न हुए। जिसमे जिला के कोष कर्मचारियों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता अधीक्षक शेर बहादुर थापा ने की। इसमे जिला कार्यकारिणी का सर्व सम्मति

से चुनाव हुआ। जिसमे अध्यक्ष रणदीप सिंह को बनाया गया। वरिष्ठ उप प्रधान शेर बहादुर थापा, उप प्रधान अयूब, महासचिव रविन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव मोनिका, वित सचिव प्रवीण कुमार, संगठन सचिव नेहा पुंडीर, प्रेस सचिव लुबना नाज और मुख्य

सलाहकार विपन ठाकुर को चुना गथा। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में सुरजीत पुंडीर, विक्रम सिंह, आशीष कुमार, वीरेंद्र कुमार, देविन्दर कुमार, सतीश कुमार, विशाल गुप्ता, रणवीर कुमार, विशाल सिंह, अतर सिंह और अनिता के नाम शामिल है। नवनियुक्त अध्यक्ष रणदीप सिंह ने सभी को आश्वस्त किया कि संगठन की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किये जायेंगे।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    