Paonta Sahib: 19 जुलाई को रोटरी क्लब इंस्टालेशन सेरेमनी, बैठक में कईं मुद्दों पर हुई चर्चा ddnewsportal.com
Paonta Sahib: 19 जुलाई को रोटरी क्लब इंस्टालेशन सेरेमनी, बैठक में कईं मुद्दों पर हुई चर्चा
रोटरी क्लब पाँवटा साहिब की बैठक की अध्यक्षता यशपाल धीमान नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा की गई, जिसमें महासचिव द्वारा पिछले माह की कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई। बैठक में कुछ मुद्दों के पर डिस्कशन हुआ है। निर्णय हुआ कि नई टीम की इंस्टालेशन सेरेमनी 19 जुलाई को पैराडाइज होटल में रोटरी द्वारा मनाई जाएगी। जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता चंडीगढ़, चीफ गेस्ट होंगे। इस सेरेमनी में अध्यक्ष और उनकी टीम द्वारा विधिवत कार्यभार संभाला जाएगा।

जुलाई महीने में ट्री प्लांटेशन के बारे में भी चर्चा हुई जिसमें स्कॉलर होम स्कूल व गुरु नानक मिशन स्कूल में इस वर्ष रोटरी के माध्यम से पौधे लगाए जाएंगे। दो विकलांग व्यक्तियों को इस माह में व्हीलचेयर वितरण की जाएगी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अंशुल गोयल, शांति स्वरूप गुप्ता, कविता गर्ग, असिस्टेंट गवर्नर एनपीएस सहोता, एनपीएस नारंग, कुलवंत सिंह चौधरी, डॉक्टर प्रवेश सबलोक, रिषित अग्रवाल, महासचिव राहुल गर्ग, गौरव खपरा, कैशियर राकेश गर्ग, अरुण शर्मा, सुनीता शर्मा, राकेश रहल, रिपुदमन सिंह कालरा, महेश खुराना और कृष्ण चौधरी आदि सदस्य मौजूद रहे।
