Paonta Sahib: वरिष्ठ नागरिक परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने इनको दी जिम्मेवारी... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: वरिष्ठ नागरिक परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने इनको दी जिम्मेवारी...

वरिष्ठ नागरिक परिषद पाँवटा साहिब की मासिक बैठक अध्यक्ष अधिवक्ता राजिंदर शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें महासचिव विजय कुमार ने पिछली बैठक की कार्यवाही की जानकारी दी। अध्यक्ष, अधिवक्ता राजिंदर शर्मा ने संगठन की उपलब्धियां एवं गतिविधियों की जानकारी दी तथा तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें वरिष्ठ उपप्रधान सरदार कुलवंत सिंह चौधरी, उप प्रधान कैप्टन पीसी भंडारी, महासचिव विजय कुमार, वित्त सचिव अरविंद बंसल, संगठन सचिव बलजिंदर पाल सिंह चावला, संयुक्त सचिव शांति स्वरूप गुप्ता एवं सह सचिव त्रिलोकनाथ सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्यों में पी एल शर्मा, वाई एस भंडारी, जी डी शर्मा, सुंदर लाल मेहता, विजय गोयल, गुरमीत सिंह एवं वेद प्रकाश को लिया गया।

पैटर्न के पद पर एन डी सरीन तथा टी सी गुप्ता को सुशोभित किया गया। सभा ने उपरोक्त कार्यकारिणी को सर्व सम्मति से अनुमोदित किया। इस माह 9 नए सदस्य जुड़े राज कुमार अरोड़ा, जीवन शर्मा, पूरण चंद धीमान, राहुल सेवल, पुरुषोत्तम कुमार सिंघल, डॉ. परवेश सबलोक, जगदीश चंद्र सागवाल, विनोद कुमार गोयल तथा गुरशरण सिंह जिनका सभा में भव्य स्वागत किया

गया। जिन सदस्यों का जन्मदिवस अप्रैल माह में आता है जिनमें टी सी गुप्ता, राज कुमार अरोड़ा, के एस नेगी, बलकार सिंह पन्नू, जसबीर साहनी, अधिवक्ता राजिंदर शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा उन्हें उपहार के साथ सम्मानित किया गया। वरिष्ठ उप प्रधान सरदार कुलवंत सिंह चौधरी ने अधिवक्ता राजिंदर शर्मा अध्यक्ष द्वारा संगठन की उपलब्धियों पर तथा परिषद के सदस्यों के अनूठे सहयोग करने हेतु भूरी भूरी प्रशंसा की।