Paonta Sahib: सुरेश शर्मा को पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाँवटा साहिब SMC की कमान, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सुरेश शर्मा को पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाँवटा साहिब SMC की कमान, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सुरेश शर्मा को पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाँवटा साहिब SMC की कमान, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी...

पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाँवटा साहिब में विद्यालय प्रबंधन समिति की आज नई कार्यकारिणी का गठन सर्व समिति से किया गया जिसमें अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष रीभा रानी, कार्यकारिणी सदस्य  अनीता, अनीता देवी, अनीता ठाकुर, रंजन चौहान, सुंदर सिंह चौहान, अर्जुन सिंह, दीप खदराई, सलीम, मीरा देवी, कमल तोमर, वेद प्रकाश, तरनजीत कौर, रंजन रजनी शर्मा, संगीता देवी, सुनीता तोमर, रेखा देवी, राजकुमार, ओम प्रकाश के नाम शामिल है। 

दो उप समितियां का भी गठन किया गया, जो भवन उप समिति और शैक्षिक उप समिति है। सुंदर सिंह चौहान को भवन उप समिति का अध्यक्ष बनाया गया और दयाराम शर्मा और ओमप्रकाश को सदस्य चयनित किया गया। इसी तरह शैक्षिक उप समिति के अध्यक्ष सुनीता देवी और सदस्यों  में रंजन ठुंडू और राजकुमार ठाकुर मनोनीत किया गया।

वहीं, मनोनीत सदस्यों में स्थानीय निकाय से डाक्टर रोहताश नांगिया, शिक्षाविद अजय शर्मा मुख्य सलाहकार, स्थानीय विद्यालय से संजय शर्मा प्रवक्ता इतिहास, रमेश चौहान प्रवक्ता वाणिज्य, और शांति वर्मा प्रवक्ता हिंदी का मनोनयन किया गया।