27वीं चैंपियनशिप में उत्तर भारत स्तर की टीमें करेंगी परफाॅर्म ddnewsportal.com

27वीं चैंपियनशिप में उत्तर भारत स्तर की टीमें करेंगी परफाॅर्म  ddnewsportal.com

पाँवटा साहिब में शुरू हुई वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता

27वीं चैंपियनशिप में उत्तर भारत स्तर की टीमें करेंगी परफाॅर्म, उद्दघाटन पर ये हस्तियाँ रही मौजूद...

पांवटा साहिब के नगर परिषद खेल मेदान में 27वीं वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट टॉफी का शुभारंभ हो गया है। कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने विधिवत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर प्रदीप खुराना और गुरदीप सिंह गैरी ने भी उनका सहयोग किया। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने वीर शिवाजी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इससे पहले कार्यक्रम मे पंहुचने पर आयोजक शिवाजी स्पोर्टस एण्ड कल्चरल क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी और अन्य पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद क्लब द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद कन्या पाठशाला की छात्राओं ने वंदेमातरम और स्वागत गीत पेश किया। क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी ने बताया कि क्लब पिछले 26 सालों से उक्त प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। उन्होने बताया कि इस प्रतियोगिता की बदौलत पांवटा साहिब से कई लड़के आगे बढ़ें है तथा कई युवा रणजी ट्राफी भी खेल चुके है। पांवटा के ही एक क्रिकेट खिलाड़ी गुरविन्द्र सिंह रणजी खेल चुके है। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनो से युवा प्रतिभा निखरती है तथा उनकी उर्जा गलत कामों से हटकर खेलकूद मे लगती है। युवाओं को नशे से दूर रखने का खेल नायाब तरीका है। पाँवटा साहिब में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने की सरकार से मांग करेंगे।


 इस मौके पर मुख्य अतिथि, अवनीत सिंह लांबा, विशेष अतिथि प्रदीप खुराना, गुरदीप सिंह गैरी, कर्मवीर सिंह, पार्षद रविंद्र पाल सिंह, राजेंद्र कुमार, रिटायर्ड नायब तहसीलदार रणजीत सिंह बेदी, एचपीसीए सिरमौर अध्यक्ष अतर सिंह नेगी, सुभाष चौधरी, शहबाज खान, क्लब अध्यक्ष मधुकर डोगरी, सुशील तोमर, अश्वनी राय, जीवन प्रकाश जोशी आदि सहित अनैकों गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
                                                             
                               बॉक्स

मेरठ और विकासनगर के बीच हुआ पहला मैच- 

क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी ने बताया कि प्रतियोगिता कि इसमे प्रथम आने वाली टीम को 31 हजार रूपये नकदी व ट्राफी तथा दसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रूपये नकदी व ट्राफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का पहला मेच मेरठ और विकासनगर के बीच खेला गया।