15 करोड़ रूपये बढ़ी विधायक प्राथमिकता राशि ddnewsportal.com
 
                                15 करोड़ रूपये बढ़ी विधायक प्राथमिकता राशि
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधायक प्राथमिकता राशि को 120 करोड़ से 135 करोड़ किया। जायका परियोजना को प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जाएगा। प्राकृतिक कृषि से 50 हज़ार नए किसान जोड़े जाएंगे। नाबार्ड के

तहत विधायक प्राथमिकता राशि को 120 करोड़ से 135 करोड़ किया जाएगा। प्रदेश के दो विवि के लिए 5 करोड़ का अनुसंधान कोष स्थापित किया जाएगा। सिंचाई के तहत 4000 हेक्टेयर क्षेत्र लाया जाएगा। डिस्क्रिशनरी ग्रांट को बढ़ाकर 1.80 करोड़ किया गया। विधायक महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को विधायक निधि से 50 हजार रुपये की अनुशंसा कर सकेंगे। 1 अप्रैल 2021 से वेतन और मानदेय बहाल किए जाएंगे। डिस्क्रिशनरी ग्रांट को भी 1.75 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.80 करोड़ रुपये किया। आईटीआई संस्थानों में वाडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि योजना विभाग का नाम बदलकर नीति विभाग किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में साल 2021-22 के लिए सभी क्लास-1 कर्मचारियों को अपनी संपत्ति और आय का ब्यौरा सरकार को देना होगा।

 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    