Paonta Sahib: योग शिक्षक मदन शर्मा पिछले 18 वर्षों से लोगों को योग से कर रहे निरोग, कल से गोयल धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्वाभ्यास... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: योग शिक्षक मदन शर्मा पिछले 18 वर्षों से लोगों को योग से कर रहे निरोग, कल से गोयल धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्वाभ्यास...
पाँवटा साहिब को रोगमुक्त करने का उठाया है बीड़ा, पतंजलि के हैं एक्सपर्ट योग शिक्षक, लगाते है निशुल्क कक्षाएं

बड़े बड़े शहरों मे आज जहां लोग अपने स्वास्थ्य के लिए हजारों खर्च कर रहे है वहीं पांवटा साहिब मे योग क्लास मे जाकर आप निशुल्क अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है। लोग जिम आदि मे जाकर अपने शरीर को स्वस्थ रखने का प्रयत्न करते है जिसके लिए उन्हे अच्छी खासी रकम अदा करनी पड़ती है। लेकिन यदि आप पाँवटा मे रहते हैं और आप निशुल्क अपने शरीर को बीमारियों से दूर रखना चाहते है तो आपके पास सुनहरा अवसर है। यहां पर पिछले 18 वर्षों से एक समाजसेवी व योग शिक्षक मदन शर्मा निशुल्क योग क्लास का संचालन करते आ रहे है। पहले पहले ये निशुल्क योग कक्षाएं बद्रीपुर स्थित धर्मशाला में लगती थी लेकिन पिछले कुछ सालों से अब यह कक्षाएं तारुवाला के ज्ञानचंद गोयल धमार्थ भवन मे लग रही है। यहां पर पतंजलि के एक्सपर्ट योग प्रशिक्षक मदन शर्मा स्वस्थ रहने के नुख्से लोगों को निशुल्क प्रदान कर रहे है। गोयल परिवार की ओर से योग क्लास लगाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
अब कल यानि शुक्रवार 19 जून से योग दिवस के लिए पूर्वाभ्यास की विशेष योग कक्षाएँ सुबह 5 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। मदन शर्मा ने बताया कि इस योग क्लास में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए पूर्वाभ्यास करवाया जाएगा, इसलिए सभी से आह्वान है कि इस योग सेशन में जरुर भाग लें।

योग क्लास के प्रभारी मदन शर्मा ने बताया कि देश का हर नागरिक रोग मुक्त होना चाहता है। उन्होंने कहा कि योग से इंसान का शरीर रोगो से दूर रहता है। जो व्यक्ति रोज योग करता है। उसके सामने बिमारियां नहीं आ सकती है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 18 सालो से पांवटा में योग की क्लास लगाते है। इस क्लास में युवा व युवती योग सीखते है। और योग कर खुद को बिमारियों से दूर रखते है। उन्होंने कहा कि उनका नारा है कि करो योग, भगाओ रोग। उन्होंने कहा कि इस योग क्लास में सबसे पहले प्राणायाम करवा जाता है। विभिन्न आसन करवाए जाते है। इसके अलावा जिन लोगों को जिस तरह का रोग होता है। उस तरह का योग करवाया जाता है।