यहां बर्फबारी और इन जिलों में बारिश की संभावना... ddnewsportal.com
 
                                    मौसम अपडेट: जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम
विभाग ने जारी किया ये अलर्ट, यहां बर्फबारी और इन जिलों में बारिश की संभावना...
हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम कड़े तेवर दिखा सकता है। इस दौरान बर्फबारी और बारिश की संभावना है। जानकारी के मुताबिक राज्य में मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में 7 जनवरी से बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 12 जनवरी तक मौसम खराब

बना रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। इस दौरान किन्नौर, लाहौल-स्पीति समेत मंडी, शिमला, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। जबकि शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश की संभावना है। 
उधर, मैदानी जिलों के कुछ क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय धुंध ने लोगों की दिक्कते बढ़ा दी हैं। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कमी आना लगातार जारी है। गुरुवार रात को प्रदेश के आठ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। प्रदेश में ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर जिलों में कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    