Paonta Sahib: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पाँवटा साहिब इकाई की बैठक पहली मार्च को, प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी विशेष रूप से रहेंगे मौजूद ddnewsportal.com
Paonta Sahib: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पाँवटा साहिब इकाई की बैठक पहली मार्च को, प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी विशेष रूप से रहेंगे मौजूद

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज हिमाचल प्रदेश इकाई पाँवटा साहिब की मिटिंग एक मार्च को रेस्ट हाउस पाँवटा साहिब मे सुबह 11 बजे रखी गई है। इस बारे मे सैनी समाज के मुख्य प्रवक्ता जगजीत सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लाक पाँवटा साहिब सैनी समाज की मिटिंग प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी की अध्यक्षता मे रखी गई है।

इस अवसर पर उन्होंने सैनी समाज से आग्रह किया कि इस मिटिंग मे महिलायें एवं पुरुष बढ़ चढ़कर भाग लें इस मिटिंग मे सैनी समाज के सुधार के लिए शिक्षा, आर्थिक मजबूती और एवं छात्र-छात्राओं को शिक्षा में अव्वल रहने, बालिकाओं का सशक्तीकरण

करने पर विचार किया जायेगा, हिमाचल मे सैनी समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा मे अग्रणी, एकता और सामाजिक-आर्थिक उत्थान के माध्यम से सैनी समाज को सशक्त बनाने के लिए के लिए यह मिटिंग रखी गई है।
