Paonta Sahib: यमुना पार्क में बैठे युवक को घेरकर मारपीट, शिकायत पर मामला दर्ज ddnewsportal.com

Paonta Sahib: यमुना पार्क में बैठे युवक को घेरकर मारपीट, शिकायत पर मामला दर्ज ddnewsportal.com

Paonta Sahib: यमुना पार्क में बैठे युवक को घेरकर मारपीट, शिकायत पर मामला दर्ज

पाँवटा साहिब के यमुना पार्क में एक युवक पर हमले का मामला सामने आया है। जतिन सैणी पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी बेहड़ेवाला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने मित्र निखिल के साथ यमुना पार्क में बैठा था, तभी 5-6 लोगों ने उसे घेर कर उस पर हमला कर दिया।

इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में अभियोग दर्ज कर लिया है और तफ्तीश शुरू कर दी है। अभियोग धारा 126(2), 115(2), 118(1), 191(2), 191(3), 190 BNS के तहत दर्ज

किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है जिन्हें शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।