सतौन: गृह मंत्री अमित शाह का होगा भव्य स्वागत: नेगी ddnewsportal.com
 
                                    सतौन: गृह मंत्री अमित शाह का होगा भव्य स्वागत
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र नेगी बोले; गिरिपार की जनता कर रही इंतजार
भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा है कि ट्रांसगिरी क्षेत्र के प्रवेश द्वार सतौन में देश के गृह मंत्री अमित शाह का गिरिपार क्षेत्र की जनता द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। जारी बयान में नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के अथक

प्रयास से गिरिपार क्षेत्र की चिरलंबित हाटी समुदाय जनजातीय की मांग पूरी हो पाई है। केंद्र सरकार ने भी क्षेत्र के लोगों की आधी सदी के इस शांतिपूर्ण संघर्ष को समझा और लगभग 55 वर्ष बाद यह मांग पूरी हुई। गिरिपार क्षेत्र गृह मंत्री अमित शाह का आभारी है। इसलिए आभार रैली के माध्यम से कल यानि 15 अकको सतौन में आमित शाह का क्षेत्र के हाटियों की और से उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक रैली के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर की अगुवाई में दिन रात तैयारियाँ की जा रही है। और सभी हाटी मिलकर इसे सफल बनायेंगे।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    